Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं

13 May 2026

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे, जो पिछले साल के मुकाबले 3.19 प्रतिशत कम है। परीक्षा परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 17,80,365 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,68,818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 15,07,109 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। पास प्रतिशत में 3.19 प्रतिशत की कमी आई, जो 2025 के 88.39 प्रतिशत से घटकर 2026 में 85.20 प्रतिशत हो गया।
सीबीएसई के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.73 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।
क्षेत्रवार प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। इसके बाद चेन्नई, बेंगलुरु और विजयवाड़ा क्षेत्र का स्थान रहा। दिल्ली पश्चिम क्षेत्र का परिणाम 92.34 प्रतिशत और दिल्ली पूर्व क्षेत्र का परिणाम 91.73 प्रतिशत रहा। ओवरऑल दिल्ली क्षेत्र का पास प्रतिशत 91.97 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि प्रयागराज में सबसे कम 72.43 प्रतिशत पास प्रतिशत रहा।
विदेश स्थित सीबीएसई स्कूलों का परिणाम 90.50 प्रतिशत रहा। वहीं दिव्यांग (सीडब्ल्यूएसएन) विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.16 प्रतिशत दर्ज किया गया।
बोर्ड ने बताया कि इस वर्ष 1,63,800 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो कुल परीक्षार्थियों का 9.26 प्रतिशत है। इसके अलावा, 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 94,028 रही, जबकि 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 17,113 विद्यार्थी रहे।
स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें तो केंद्रीय विद्यालयों (केवी) का परिणाम सबसे बेहतर रहा, जहां 98.55 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) का परिणाम 98.47 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का 89.55 प्रतिशत, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 86.07 प्रतिशत, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) का 85.55 और स्वतंत्र स्कूलों का परिणाम 84.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
सीबीएसई ने कहा कि छात्रों की डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज डिजिलॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News